चिंगीतराई में आयोजित भाजपा के एक दिवसीय बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता कांग्रेस “जे” के 12 सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा।

जन आवाज़ न्यूज़ लाइव जिला बस्तर

रिपोर्टर- सोमारु नाग/91118-27855
दरभा-
दरभा विकास खंड के ग्राम पंचायत गुमड़पाल के चिंगीतराई में भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल दरभा के व्दारा एक दिवसीय कार्यकर्ता बुथ सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बुथ सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन में दरभा ब्लॉक क्षेत्र के भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


बुथ सम्मेलन के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने एवं विभिन्न योजनाओं के विषय विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
भाजपा मंडल दरभा के व्दारा आयोजित एक दिवसीय बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जानता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस जे के 12 कार्यकर्ताओं भाजपा का दामन थामा।


बुथ सम्मेलन के आयोजन में भाजपा प्रवेश किये जनता कांग्रेस “जे”के पण्डरु कश्यप, सहादेव कावड़े, नीलम कड़ती,  जठु मरकाम, दिनेश कावड़े,  तुलसी मरकाम, सायबो मरकाम,बामन मरकाम, पिंटु पोड़यामी,बुधराम मरकाम,शंकर मरकाम, जमनाथ पोड़यामी,  जनता कांग्रेस “जे”  के सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के पुर्व विधायक लच्छुराम कश्यप एवं प्रदेश महामंत्री किरण देव व अन्य पदाधिकारियों ने गमच्छा एव फुल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री किरण देव, पुर्व विधायक लच्छुराम कश्यप,पुर्व विधायक बैदुराम कश्यप,जनपद सदस्य हुंगाराम मंडावी,जनपद उपाध्यक्ष अनंत कश्यप, रैतू राम,फुलसिंह सेठिया,देवीप्रसाद वेंजाम,महादेव कवासी,नारायण कुरानी,भूपेन्द्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close