
किसान अब घर बैठे ले सकेंगे धान बेचने का टोकन छत्तीसगढ़ शासन ने लांच किया किसान टोकन रहने हाथ एंड्राइड एप किसान टोकन तुंहर हाथ
मैनपुर :- धान बेचने के लिए हर साल किसानों को टोकन के लिए धान उपार्जन केन्द्र के चक्कर काटने पड़ते थे। जिसके कारण उपार्जन केन्द्रों में किसानों की लंबी कतार लग जाती थी। जिससे किसान को बहुत कष्ट उठाने पड़ते थे। जिसे ध्यान में रखते हुए किसानों को घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन लेने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप लांच किया है। इस एप में इस बारे में तहसील मैनपुर के तहसीलदार वसीम सिद्दीकी ने जानकारी दी की इसमें –
1. एक किसान का अधिकतम 3 टोकन बनाने की अनुमति है (जिसमें निरस्त किये गये टोकन भी शामिल होंगे) ।
2. किसान को जारी तीनों टोकनों का योग किसान से धान खरीदी योग्य मात्रा के बराबर या कम होना अनिवार्य है।
3. टोकन में धान की मात्रा 0.40 क्वि. प्रति बोरा के अनुपात में प्रविष्ट करना अनिवार्य है।
4. नया टोकन बनाने हेतु रविवार से शुक्रवार तक 09:30AM से 05:30PM की समय सीमा निर्धारित है ।
5. टोकन में तौल हेतु दिनांक में आज के दिनांक की अनुमति नही है । 6. टोकन में तौल हेतु दिनांक में शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनांकों के चयन की अनुमति नही है।
7. बैंक खाता सत्यापित नही हुए किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नही है।
8. डी. एम. आर. कैश और डी. एम. आर. वस्तु ऋण खाता सत्यापित नही हुए ऋणी किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नही है।
9. किसान का एक ही दिनांक का 2 टोकन जारी करने की अनुमति नही है।
10. नया टोकन जारी करने से पहले पिछले दिनांकों के लंबित टोकन की कार्यवाही (दिनांक संशोधन / निरस्त ) सोसाइटी द्वारा करना अनिवार्य है।
11. टोकन जारी हेतु शेष धान की मात्रा की गणना निरस्त टोकन को छोड़कर की जाएगी।